Tuesday, September 26

ये खास गैजेट दिव्यांगों की जिन्दगी को बनाएंगे आसान, आम लोगों की तरह कर पाएंगे सारे काम

दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी सीईएस 2020 का समापन हो गया है। इस इवेंट में लगभग हर एक टेक कंपनी ने हिस्सा लिया था और साथ ही कई ऐसे डिवाइसेज भी उतारे थे, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो में दिव्यांगों के लिए भी कई सारे गैजेट पेश किए गए थे, जिनमें स्मार्ट ग्लव्स से लेकर रोबोटिक हैंड तक जैसे डिवाइसेज शामिल थे। हालांकि, इन डिवाइसेज को अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द ही इस सभी डिवाइसेज को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं, दिव्यांग स्मार्ट ग्लव्स जैसे गैजेट्स के जरिए आम लोगों की तरह वो सभी काम कर पाएंगे, जो वह पहले नहीं कर पाते थे। तो आइए जानते हैं इन डिवाइसेज के बारे में…

Prosthetic Hand

टेक कंपनी ब्रेनको ने सीईएस 2020 इस प्रोस्थेटिक हैंड को पेश किया था। यूजर्स दिमाग की तरंगों और मसल को सिग्नल देकर इस डिवाइस को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। दिव्यांग इस गैजेट से आम लोगों की तरह पेटिंग से लेकर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट तक बजा सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Smart Gloves

सीईएस शो के दौरान टेक्नोलॉजी कंपनी नियोफैक्ट ने इस स्मार्ट ग्लोव्स को लॉन्च किया था। यह डिवाइस स्ट्रोक और लकवा के मरीजों के लिए बुहत काम आएगा। इसके अलावा थैरेपिस्ट स्मार्ट ग्लव्स को रिमोट के जरिए उपयोग कर स्ट्रोक के मरीजों को ठीक कर सकते हैं। वहीं, कंपनी ने इस गैजेट की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है।

VR Gloves

मशहूर कंपनी टेस्लासूट ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में खास तकनीक वाले वीआर ग्लास को उतारा था। यह डिवाइस यूजर्स को वर्चुअल टेक्चर देने के साथ बायोमैट्रिक डाटा भी कलेक्ट करता है। इतना ही नहीं दिव्यांग इस गैजेट के मोशन सेंसर से किसी भी चीज को छूने के साथ महसूस कर पाएंगे। लेकिन, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है।

Source : Amar Ujala

यदि आप दिव्यांग हैं और इस तरह की नयी जानकारियों को जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए Subscribe For Latest Updates पर क्लिक करके subscribe कर सकते हैं जिससे आपको जरूरी जानकारियां सूचित कर दी जाया करेंगी।

और अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेन्ट कर सकते हैं हम उसका Reply जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

Thanks

Loading