बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की तीसरी पीढ़ी की X1 SUV 2023
BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारतीय बाजार में तीसरी पीढ़ी की X1 SUV लॉन्च कर दी है। यह पेट्रोल और एक डीजल पावरट्रेन और दो वैरिएंट्स - X Line (एक्स लाइन) और M Sport (एम स्पोर्ट) में उपलब्ध है। 2023 BMW X1 एसयूवी की कीमतें 45.95 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 47.90 लाख रुपये तक जाती हैं। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
डिलीवरी डिटेल्स2023 BMW X1 SUV का उत्पादन चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में स्थानीय रूप से किया जाएगा। X1 sDrive18d M Sport (डीजल) की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी और BMW X1 sDrive18i xLine (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।
इंजन पावर और स्पीडBMW X1 sDrive 18d M Sport में 1,995 cc, 4-सिलेंडर, डीजल इंजन है। यह 145 bhp और 360 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह कार 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW X1 sDrive 18i xLine में 1,499 cc, तीन...