Healthy Food For Children: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में डाइट की अहम भूमिका है। खासकर, स्कूल जाने वाले बच्चों की डाइट और लाइफस्टाइल का पूरा ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए बच्चे को रोजाना संतुलित आहार दें। वहीं, मानसिक और शारीरिक विकास के लिए डाइट में ये 10 चीजें जरूर दें। इन चीजों के सेवन से बच्चे स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनते हैं। आइए जानते हैं-
अंडे में विटामिन ए, डी, इ, आयरन और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए बच्चे को रोजाना अंडे खाने के लिए जरूर दें।
डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए हफ्ते में 2 दिन सीफूड खाने की सलाह देते हैं। आप अपने बच्चे को भी साल्मन और टूना समेत सीफूड खाने में दे सकती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
-आप प्रोटीन के लिए बीन्स भी दे सकते हैं। बीन्स में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, बीन्स में फाइबर, सोडियम, फॉस्फोरस फोलेट्स, फोटो न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होते हैं।
दाल भी प्रोटीन का प्रमुख स्त्रोत है। इसमें विटामिन-बी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और ज़िंक पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
-बच्चों की आंखों की सेहत के लिए खाने में गाजर जरूर दें। इसके लिए गाजर का हलवा बनाकर दे सकती हैं। गाजर में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
-सेहतमंद रहने के लिए शरीर का हायड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपने बच्चों की डाइट में खीरा जरूर दें। खीरा में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है।
-बच्चों की हड्डियों का सही से विकास के लिए उन्हें दूध जरूर दें। इसके लिए बच्चों को रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले दूध जरूर पीने के लिए दें।
-पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए बच्चों को खाने में दही जरूर दें। इससे बच्चे का हाजमा दुरुस्त रहेगा। इसमें पोटेशियम और ज़िंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम समेत आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
-केला को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर में इंस्टेंट ऊर्जा का संचार होता है। इससे दुबलेपन की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए बच्चों को रोजाना कम से कम 2 केले खाने के लिए जरूर दें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए स्नैक्स में सूखे मेवे और बीज खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप अपने बच्चे को स्नैक्स में सूखे मेवे और बीज जरूर दें। इससे बच्चों का मानसिक विकास सही से होगा।
Source- Jagran